Wednesday, February 4, 2026
HomeCredit Cards & CIBILCIBIL score 0 या -1 होने का Reason – Complete Explanation

CIBIL score 0 या -1 होने का Reason – Complete Explanation

अक्सर लोग CIBIL score पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन जब CIBIL score या credit score कम होता है, तो loan मिलना मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर आपका CIBIL score अच्छा होता है, तो आपको loan easily और कम interest rate पर मिल जाता है।

इसलिए लोगों के मन में एक common सवाल आता है – क्या CIBIL score 0 या -1 हो सकता है? और अगर ऐसा दिख रहा है, तो इसका reason क्या है?

तो चलिए दोस्तों, आज हम detail में समझते हैं कि CIBIL score 0 या -1 होने के पीछे क्या वजह होती है

CIBIL Score क्या होता है?

CIBIL score एक 3-digit number होता है, जिसका range 300 से 900 के बीच होता है। Technically, किसी का भी actual CIBIL score 300 से नीचे नहीं जाता, मतलब real CIBIL score zero नहीं होता।

यह score आपकी loan लेने की capability और repayment behavior को दिखाता है। आपके past loans और credit card bills के payment history के आधार पर ही यह score increase या decrease होता है।

CIBIL Score -1 होने का reason

अगर आपने अब तक कभी भी कोई loan या credit card use नहीं किया, तो जब आप अपना CIBIL score check करते हैं, तो कई बार -1 show होता है।

-1 का simple meaning है:

  • आपकी कोई credit history available नहीं है
  • आप new हो credit के लिए
  • Credit bureau के पास आपका कोई data ही नहीं है

इसका मतलब यह नहीं कि आपका CIBIL score खराब है। बस इतना है कि credit history अभी start ही नहीं हुई

0 CIBIL Score का meaning

अब मान लीजिए कि आपने recently loan लिया है। जैसे मान लो आपने December में loan लिया और January में credit score check कर रहे हैं। इस case में आपको CIBIL score 0 दिख सकता है।

0 का मतलब है:

  • इसलिए proper CIBIL score generate नहीं हो पा रहा
  • आपने loan तो लिया है
  • लेकिन अभी तक 3–6 महीने का sufficient data available नहीं है

इस वजह से system आपको zero score show करता है। Technically CIBIL “0 score” issue नहीं करता, लेकिन practical life में apps zero show कर देते हैं जब data insufficient होता है।

Loan मिलेगा या नहीं?

अब सवाल यह आता है कि अगर CIBIL score -1 है या 0 है, तो क्या loan मिलेगा? Jawab है – हां, मिल सकता है। अगर आप किसी shop से mobile finance पर लेते हैं, या कोई secured loan (जैसे gold loan, FD loan) लेते हैं, तो आपको loan मिल सकता है।

हां, अगर आप personal loan या high-limit credit card के लिए apply करते हैं, तो थोड़ा difficult हो सकता है। यह सब bank या company की internal policy पर depend करता है।

Conclusion

तो दोस्तों, अब आपको clearly समझ आ गया होगा कि:

  • CIBIL score का actual range 300–900 होता है
  • -1 का मतलब है no credit history
  • 0 का मतलब है insufficient credit data
  • दोनों का मतलब बुरा CIBIL score नहीं होता।

बस time पर payments करते रहें, और कुछ ही महीनों में आपका proper और strong CIBIL score generate हो जाएगा।

Tanish Kumar
Tanish Kumar
Works in a finance company with experience in the finance field. Writes articles on money, finance, and market topics in simple language so common people can easily understand. The aim is to share useful financial knowledge and help readers make better financial decisions.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments