Wednesday, February 4, 2026
HomeSalary, Tax and SavingsBank से पैसे निकालने पर लगेगा Tax? (Cash Withdrawal Tax Rules in...

Bank से पैसे निकालने पर लगेगा Tax? (Cash Withdrawal Tax Rules in India)

जैसा कि हम सोचते हैं कि अगर हमारे पास नगद धन (cash) हो, तो वह हमारे confidence को कितना बढ़ा देता है। और अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि यह नगद धन या cash हमारी कमाई है, हमारी संपत्ति है, और हम इसे जितना चाहें उतना अपनी मर्जी से घर में रख सकते हैं, तो यहाँ हम और आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।

क्योंकि सरकार ने Income Tax Act के तहत, Income Tax Department ने यह तय किया है कि अगर आपके पास कोई cash या नगद धन है और आप उसका हिसाब नहीं दे पाते, उसका source नहीं बता पाते, तो आप पर 84% तक tax + surcharge लग सकता है।

Bank Transactions Par Mandatory Reporting

अगर आप bank के through ₹1 lakh से ज़्यादा का cash निकालते हैं या ₹1 lakh से ज़्यादा का cash किसी account में जमा करते हैं, तो bank के लिए यह mandatory होता है कि वह इस cash transaction की जानकारी Income Tax Department को report करे।

और अगर ₹20 lakh से ज़्यादा cash आप bank से निकाल रहे हैं, तो bank उस पर TDS भी काटेगा। मतलब Tax Deducted at Source काटकर ही पैसा देगा।

TDS मतलब: Bank, पैसा निकालते समय tax काटकर government को जमा कर देता है।

Property, Loan Aur Daily Cash Rules

  • अगर आप कोई property बेच रहे हैं और property बेचकर ₹20,000 से ज़्यादा cash लेते हैं, तो आप पर 100% penalty लग सकती है।
  • अगर आपने किसी relative या किसी से भी cash में loan लिया है, तो जितना loan लिया है, उतनी ही amount की 100% penalty लग सकती है।
  • अगर आप एक ही दिन में किसी एक customer से ₹1 lakh या उससे ज़्यादा cash लेते हैं, तो भी 100% penalty लग सकती है।

Section 194N – Bank Se Cash Nikalne Ka Rule

अगर आपने पिछले 3 साल लगातार ITR file की है, और आप bank से cash withdrawal कर रहे हैं, और अगर यह cash ₹1 crore से ज़्यादा है, तो आपको 2% TDS देना होगा।

लेकिन अगर आपने पिछले 3 साल ITR file नहीं की है, तो सावधान हो जाइए:

  • अगर आप ₹20 lakh से ज़्यादा cash निकालते हैं, तो उस पर 2% TDS लगेगा।
  • और अगर आप ₹1 crore से ज़्यादा cash निकालते हैं, तो 5% TDS देना पड़ेगा।

Government Cash Transactions Kyun Control Kar Rahi Hai?

Government का main objective है:

  • Black money control करना
  • Digital transactions को promote करना
  • Economy को less-cash / cash-lite बनाना

Cashless का मतलब zero cash नहीं होता, बल्कि minimum cash usage होता है। अगर cash का proper source और documentation है, तब कोई problem नहीं होती। वरना future में Income Tax notice आ सकता है।

Conclusion

  • High-value cash transactions पर strict rules apply होते हैं।
  • Bank TDS और Income Tax Section 194N के तहत rules follow करना mandatory है।
  • Property sale, loan, और daily cash receipts पर 100% penalty से बचने के लिए proper accounting और source proof रखें।
  • Digital payments और bank transactions को preference दें, क्योंकि cashless economy की तरफ India तेज़ी से बढ़ रहा है।

Tanish Kumar
Tanish Kumar
Works in a finance company with experience in the finance field. Writes articles on money, finance, and market topics in simple language so common people can easily understand. The aim is to share useful financial knowledge and help readers make better financial decisions.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments