दोस्तों, आजकल UPI के through पैसा भेजना या receive करना बहुत ही आसान हो चुका है। चंद seconds में आपकी transaction हो जाती है। लेकिन इस benefit के साथ-साथ कुछ risks और नए rules भी आए हैं, जो 2026 से UPI के लिए apply होने जा रहे हैं।
सोचो क्या होगा कि एक छोटी-सी UPI transaction की वजह से आपका पूरा bank account freeze हो जाए, या फिर आप एक limit से ज़्यादा UPI transactions कर लें, तो Income Tax Department और GST Department की नज़र भी आप पर पड़ सकती है।
आज article में हम जानेंगे 2026 से apply होने जा रहे नए UPI transaction limits और नए UPI rules के बारे में। Last में मैं आपको कुछ tips बताऊँगा, जिनकी help से आप अपनी UPI transactions को successfully कर सकते हैं और आसानी से पैसा receive या pay कर सकते हैं।
Salary Class के लिए बड़ी UPI Update
सबसे बड़ी UPI update आ रही है salary class individuals के लिए। अगर आपका PF का पैसा cut होता है, तो अब आप PF के पैसे को UPI के through भी निकाल सकेंगे। March 2026 से उम्मीद है कि यह नया rule apply हो जाएगा और आप directly UPI के through अपना PF का पैसा निकाल सकेंगे।
UPI Daily Transaction Limits
उसके बाद बात करते हैं UPI limits की। Normal UPI limit per day ₹1 लाख होती है। और कुछ exceptional cases में यह limit ₹5 लाख तक हो जाती है।
अगर आप: medical payment, education payment, insurance payment, credit card payment, travel, capital market IPO के लिए payment कर रहे हैं, तो यह limit ₹5 लाख कर दी गई है।
Important point: अगर आपने नया UPI registration करवाया है, तो पहले 24 hours में सिर्फ ₹5,000 तक की transactions ही आप UPI के through कर पाएँगे।
Business Owners के लिए UPI Limits
Next UPI limit business person के लिए है। अगर आपका office, shop या कोई छोटी-मोटी दुकान है और आप QR code के through पैसा ले रहे हैं, तो उसकी limit होती है:
- अगर आप goods sell करते हैं – yearly limit ₹40 लाख
- अगर आप services provide करते हैं – yearly limit ₹20 लाख
अगर आप limit cross कर देते हैं, तो आपके लिए GST number लेना mandatory हो जाता है। और अगर limit cross करने के बाद भी GST number नहीं लिया, तो GST Department सीधा notice भेज सकता है।
GST Registered लोगों के लिए Important Rule
यह rule GST registered person के लिए है। अगर आपके पास GST number है और आप UPI के through कोई भी पैसा receive कर रहे हैं — चाहे savings account में हो या current account में – तो आपके लिए ज़रूरी है कि आप अपने bill पर GST number mention करें।
Otherwise आपको दिक्कत आ सकती है, क्योंकि UPI के through जो भी पैसा आता है, वह bank में proper recorded transaction होता है, जहाँ GST लगाना mandatory होता है। इसलिए GST compliance ignore करना आगे जाकर problem create कर सकता है।
UPI के बदले Cash? बिल्कुल नहीं
अगला UPI से जुड़ा rule है “No Cash for UPI”। कई बार लोग आते हैं और कहते हैं कि मैं UPI कर देता हूँ, आप मुझे cash दे दीजिए।
ऐसा करने पर जो UPI amount आपके bank account में आता है, उसे आपकी income माना जाता है। फिर उस पर tax liability बन सकती है। इसलिए कभी भी UPI के बदले cash transaction नहीं करनी चाहिए।

UPI Gift Receive करने का Rule
Next limit है UPI के through gift receive करने की। अगर आप UPI से gift receive कर रहे हैं, तो एक person से financial year में ₹50,000 तक का gift UPI में ले सकते हैं।
यहाँ UPI gift का मतलब clear कर देता हूँ:
- बस किसी ने आपको बिना condition के पैसा भेज दिया
- आपने कोई product नहीं बेचा
- आपने कोई service provide नहीं की
खास situations जहाँ tax नहीं लगेगा:
- अगर आप अपने relatives से पैसा ले रहे हैं, तो कोई limit नहीं है
- अगर आप wedding occasion पर UPI के through gift receive करते हैं, तो वह भी taxable नहीं है
लेकिन इन cases के अलावा, अगर आप UPI से gift receive कर रहे हैं, तो ₹50,000 की limit के अंदर ही receive करें। Otherwise वह Income Tax में add हो सकता है और आपको उस पर tax भी देना पड़ सकता है।
UPI Pro Tips – ध्यान से पढ़िए
- Ek Secondary Account रखो: अपना main bank account कभी भी UPI से link न करें। एक छोटा account, जिसमें limited amount रखा हो, उसी को UPI से link करें और UPI transactions के लिए वही use करें।
- Unknown Payment Requests Ignore करो: जब भी आप payment कर रहे हों और UPI पर कोई request आए, तो सिर्फ वही request accept करें जो known हो। अगर आपको कोई unknown request आए, तो payment न करें।
- Business और Personal UPI अलग रखो: Business के लिए अलग QR code और personal transactions के लिए अलग UPI रखें। दोनों को mix न करें, वरना accounting और ITR में बड़ी problems आ सकती हैं।
- Daily Transaction Limits Set करो: अपनी limits set करके रखें। आप UPI app में daily transaction limit set कर सकते हैं। सभी apps पर digital lock लगाकर रखें।