Wednesday, February 4, 2026
HomeInsuranceCataract Surgery Insurance में Cover होती है या नहीं?

Cataract Surgery Insurance में Cover होती है या नहीं?

यह एक very commonly asked question है जो patients अक्सर पूछते हैं – “Doctor, क्या मेरी आँखों की surgery insurance में cover होगी या नहीं?”

आज के समय में medical insurance almost हर किसी के पास होती है। किसी ने personal policy ले रखी होती है, किसी को office से insurance मिल रही होती है, और corporate offices में तो पूरी family insured होती है।
इसी वजह से patients यह चाहते हैं कि उनकी surgery insurance में cover हो और cashless हो।

इस article में हम simple language में समझेंगे:

  • Cataract surgery insurance में cover होती है या नहीं
  • Government health schemes का क्या role है
  • कितना amount cover होता है
  • और अगर insurance न हो तो क्या options होते हैं

Cataract एक common age-related problem है जिसमें आँख का natural lens धीरे-धीरे cloudy हो जाता है। जैसे-जैसे age बढ़ती है, vision blur होने लगता है और एक समय पर surgery ही permanent solution होती है।

Cataract Eye Surgery

इसलिए सबसे important बात यह है कि सही समय पर treatment हो, ताकि result best मिले।

इसका जवाब है – हाँ, बिल्कुल होती है।
Cataract surgery almost हर health insurance policy में cover होती है।

इसके लिए overnight hospital stay की ज़रूरत नहीं होती। यह एक day-care / out-patient procedure होता है
(आप आते हैं, surgery होती है और same day घर चले जाते हैं)।

Waiting Period का Rule

Personal / private insurance policies में ज़्यादातर companies 3 साल का waiting period रखती हैं।
मतलब जब आप 3rd year का premium complete कर देते हैं, उसके बाद ही insurance surgery के लिए use कर सकते हैं।

Corporate Insurance

Corporate policies का एक बड़ा फायदा यह होता है कि office join करते ही insurance active हो जाती है।
इसमें ज़्यादातर cases में 2–3 साल का waiting period नहीं होता, इसलिए cataract जैसी surgeries joining के बाद भी cover मिल सकती हैं।

Cataract surgery की cost ₹15,000 से ₹1–1.25 लाख तक हो सकती है, क्योंकि आजकल different types of cataract surgeries होती हैं।

Insurance में:

  • ज़्यादातर policies Monofocal lens + MICS surgery cover करती हैं
  • Coverage generally ₹30,000–₹40,000 के बीच होता है
  • कुछ cases में ₹50,000–₹55,000 तक भी मिल सकता है

High-end lenses या premium surgeries (₹1 लाख या उससे ज़्यादा वाली) ज़्यादातर policies में fully cover नहीं होतीं, और जो extra amount होता है वो patient को pocket से pay करना पड़ता है।

बहुत से patients cataract surgery की cost को लेकर परेशान रहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि क्या government health schemes के through operation possible है या नहीं।

अच्छी बात यह है कि हाँ, कई government health schemes cataract surgery का खर्च cover करती हैं, जिससे patients पर financial burden काफी हद तक कम हो जाता है।

Common Government Schemes:

  • Ayushman Bharat
  • CGHS (Central Government retired employees)
  • ECHS (Army veterans)
  • State Government schemes
    जैसे Haryana Government, Delhi Government

ये सभी schemes cataract surgery cover करती हैं, लेकिन conditions और approved packages scheme-to-scheme depend करते हैं।

अगर आपके पास insurance या government health scheme का benefit available नहीं है, और पूरा amount एक साथ देना मुश्किल है, तो कई hospitals और कुछ companies इलाज के लिए EMI (क़िस्त) का option provide करती हैं।

EMI Option का फायदा:

  • पूरा पैसा एक बार में देने की ज़रूरत नहीं
  • 6 से 9 महीने की छोटी-छोटी installments
  • Financial pressure कम होता है
  • Surgery timely हो जाती है

Operation से पहले insurance company से पहले ही अनुमति ली जाती है, जिसे pre-authorization कहा जाता है।

इस process का main purpose यह होता है कि surgery से पहले ही सारी बातें clear हो जाएँ।

इसी stage पर यह पता चल जाता है:

  • Insurance कितना खर्च उठाएगी
  • कितना पैसा patient को खुद से देना पड़ेगा

इससे बाद में payment को लेकर कोई confusion या problem नहीं होती और patient mental और financial दोनों तरह से तैयार रहता है।

इसलिए surgery plan करने से पहले अपनी insurance policy details check करना बहुत ज़रूरी होता है।

अगर आपको cataract (मोती बिंदु) की problem है और doctor ने operation करवाने की सलाह दी है, तो सिर्फ खर्च के डर से treatment को delay न करें।

  • Health insurance के through cataract surgery cover होती है
  • Government की कई health schemes भी इस operation का खर्च उठाती हैं
  • और अगर ये दोनों options available नहीं हैं, तो कुछ hospitals EMI option भी देती हैं

इसलिए ज़्यादा tension लेने की ज़रूरत नहीं होती। Most cases में कुछ न कुछ coverage मिल ही जाती है।

Suraj
Suraj
Suraj is an entrepreneur and blogger who runs financeguide360.com, a platform focused on simple and practical financial knowledge. He writes about personal finance, savings, insurance, loans, and money management to help people make better financial decisions. Suraj lives in India with his family and works to improve financial awareness.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments