आज के time में जब भी कहीं पैसा invest करना होता है, तो बहुत सारे options आपके सामने आ जाते हैं — FD, RD, Share Market, Mutual Fund, Crypto Currency, Real Estate, Gold, Business। दोस्तों, आप अलग-अलग तरह के investment options में अपना पैसा लगा सकते हो।
लेकिन हमारे old age family members हमेशा कहते थे कि अगर आपके पास extra पैसा पड़ा है, तो उसकी FD करा लो। पैसा भी safe रहेगा और थोड़ा-बहुत interest भी मिल जाएगा। पर दोस्तों, Income Tax Department को आपकी FD कराना उतना पसंद नहीं आता।
Recent budget के बाद जो new rules आए हैं, उनमें एक certain limit fix की गई है। अगर आप उस limit से ज़्यादा amount की FD कराते हो, तो Income Tax Department आपको notice भेज सकता है।

इस article का main purpose है:
- किस limit के बाद Income Tax notice आ सकता है
- Tax Department कौन-कौन से action ले सकता है
- और उनका solution क्या है
आज हम दोस्तों, इन सब चीज़ों को detail में discuss करेंगे। तो बिना time waste किए, चलिए FD और Income Tax notice के rules को समझते हैं।
Fixed Deposit
Fixed Deposit, जिसे प्यार से हम FD बोलते हैं। FD को सबसे safe, secure और best investment option माना जाता है, लेकिन फिर भी Income Tax Department इस पर नज़र रखता है।
अब सवाल ये है:
- Notice कब आ सकता है?
- TDS के rules क्या हैं?
- Tax के rules क्या हैं?
Financial Year और Assessment Year
दोस्तों, आपने शायद 16 September तक अपनी ITR file कर दी होगी, जो Assessment Year 2025–26 की थी। लेकिन जो rules हम यहाँ discuss कर रहे हैं, वो Assessment Year 2026–27 के लिए हैं।
Income Tax Department year-wise काम करता है। अगर आपने 4 अलग-अलग years में transactions की हैं, तो:
- हर साल का अलग Assessment होगा।
- हर साल का अलग notice आ सकता है।
Financial Year 2025-26:
- 1 April 2025 से 31 March 2026
- इसे FY 25–26 बोलते हैं
- इसका Assessment Year 26–27 होता है
जो भी limits, TDS, ITR और notice के rules हैं, सब Financial Year के हिसाब से check होते हैं।
क्या Income Tax हर transaction track करता है?
दोस्तों, Income Tax Department हर छोटी transaction track नहीं कर सकता। India में लगभग 200 करोड़ लोग हैं, और crores of transactions होती हैं। इसलिए department ने कुछ reporting entities बना रखी हैं — जैसे Banks। Banks की duty होती है कि अगर कोई high-value transaction होता है, तो उसकी information Income Tax Department को दे।
इसका मतलब: हर reported transaction AIS (Annual Information Statement), TIS (Taxpayer Information Summary) और Form 26AS में show होती है। जहाँ भी आप PAN card use करते हो, वहाँ से information Income Tax के पास चली जाती है।
FD पर TDS के rules
अब बात करते हैं TDS की:
- Normal Individual (Age 60 से कम) अगर एक Financial Year में FD का interest 50,000 से ज़्यादा हो जाता है, तो Bank 10% TDS काट लेता है।
- Senior Citizen (Age 60+) अगर FD का interest 1,00,000 से ज़्यादा हो जाता है, तो Bank 10% TDS काट लेता है।
Example: अगर आपको FD से 1.5 लाख interest मिला,
- 10% = 15,000 TDS cut
- आपको मिलेगा 1,35,000
और आगे जो interest मिलेगा, वो 1.35 लाख पर मिलेगा, 1.5 लाख पर नहीं। चाहे आपको 500 का interest ही क्यों ना मिले, वो भी AIS (Annual Information Statement) और TIS (Taxpayer Information Summary) में show होता है।
TDS से बचने के लिए – Form 15G & 15H
अगर आपकी total income taxable limit से कम है:
- Form 15G – Age 60 से कम
- Form 15H – Senior Citizen
आजकल ₹12 लाख तक income वाले senior citizens भी Form 15H दे सकते हैं (CBDT – Central Board of Direct Taxes circular के बाद)।
ध्यान रहे: अगर आपने 5 साल की FD कराई है, तो हर साल ये form देना ज़रूरी है।
FD पर Tax कैसे लगता है?
FD पर tax सिर्फ interest income पर लगता है, principal पर नहीं।
Example:
- FD = ₹1,00,000
- Interest = ₹10,000
Tax सिर्फ ₹10,000 पर लगेगा। ये income “Income from Other Sources” में add होती है। Tax आपके ITR slab rate के हिसाब से लगेगा (0% से 30% तक)।
FD amount की कोई limit है?
Bank या RBI की तरफ से FD amount की कोई fixed limit नहीं है। आप 1 लाख, 10 लाख, 50 लाख या 1 करोड़ — जितनी मरज़ी FD करा सकते हो।
Bank खुश होता है, लेकिन Income Tax पूछ सकता है: “इतना पैसा आया कहाँ से?” इसलिए source of funds बहुत important है।
SFT – Statement of Financial Transactions
हर साल 31 May से पहले, banks Income Tax को बताते हैं: एक PAN पर कितनी FD हुई, Cash FD ₹2 लाख से ज़्यादा, Account transfer FD ₹10 लाख से ज़्यादा, ये limit per bank होती है, overall नहीं।
Multiple banks का example
Multiple banks का example अगर आप:
- SBI – ₹9 लाख FD
- HDFC – ₹9 लाख FD
- PNB – ₹9 लाख FD
Total FD = ₹27 लाख पर किसी एक bank में ₹10 लाख cross नहीं हुआ, तो SFT report शायद ना जाए। लेकिन interest और TDS से Income Tax को idea लग जाता है।
Auto Sweep / Flexi FD
Saving या Current Account में अगर extra पैसा पड़ा रहता है, तो bank auto sweep FD बना देता है। वही पैसा बार-बार FD बनता और टूटता है, जिससे FD amount ज़्यादा दिख सकती है, जबकि पैसा वही होता है।
ITR का role
अगर आप: ITR file करते हो और FD का source justify कर देते हो, तो notice आने के chances कम हो जाते हैं। अगर ITR नहीं भरी:
- Non-filing notice आ सकता है
- Section 148 के under सवाल पूछा जा सकता है
अगर source justify न हो?
FD को unexplained investment माना जाता है: 60% tax, Surcharge, Penalty, Interest कभी-कभी FD amount से भी ज़्यादा tax बन जाता है।
Safe रहने के tips
- एक bank में FD ₹10 लाख से कम रखें
- Cash FD ₹2 लाख से कम रखें
- Proper ITR file करें
- FD का source proof रखें
- AIS, TIS, 26AS साल में एक बार check करें
- Legal रहें, loyal रहें, tension-free रहें
Thank you so much for reading this article