Home Credit Cards & CIBIL EMI Bounce होने पर क्या होता है? Charges और CIBIL Impact

EMI Bounce होने पर क्या होता है? Charges और CIBIL Impact

0
EMI-Bounce-Impacts-Your-CIBIL-Score

दोस्तों, आज के समय में जब भी हम किसी loan के लिए बैंक जाते हैं, तो वहाँ एक चीज़ बहुत common होती है – auto debit के through payment
चाहे आपका ECS (Electronic Clearing Service) active हो, NACH (National Automated Clearing House mandate) हो, या फिर Standing Instruction हो, लेकिन process लगभग same होता है – auto debit

और इसी situation में हमारे mind में एक common सवाल आता है:
“अगर by chance मेरी एक EMI bounce हो जाती है, तो मेरी CIBIL score पर कितना impact पड़ेगा?”

मतलब score कितना down होगा?
50 points, 60 points, 70 points या 100 points?

यह सवाल लगभग हर borrower के mind में आता है।
तो आज के इस article में मैं इसी topic को simple और clear way में explain करूँगा, ताकि आपको अच्छे से समझ आ सके कि EMI bounce होने पर CIBIL score पर actual impact क्या होता है

सबसे पहले यह जान लीजिए कि अगर आप EMI payment में 3 दिन या उससे कम late होते हो, तो उस scenario में आपके CIBIL score पर कोई भी impact नहीं पड़ता

हाँ, late payment charges लग सकते हैं (usually ₹100–₹250), लेकिन CIBIL पर कोई negative effect नहीं होता।

अब बात करते हैं अगर 3 दिन से ज़्यादा late हो जाता है। यहाँ मैं एक important बात clear करना चाहूँगा: चाहे आप auto debit, ECS, Standing Instruction, या फिर online payment use करो — CIBIL score payment mode पर depend नहीं करता

CIBIL सिर्फ 2 चीज़ों पर depend करता है:

  1. Payment due date क्या थी
  2. Payment actually कब किया गया

तो अगर आपका ECS या auto debit bounce हो जाता है, तो सिर्फ bounce होने से CIBIL score impact नहीं होताImpact तब होता है, जब bounce के बाद आप payment कितने दिन बाद करते हो

मान लीजिए आपने payment 5 दिन, 7 दिन, 8 दिन या 10 दिन late कर दी। इसे technical language में कहा जाता है DPD – Days Past Due। मतलब due date के बाद कितने दिन late payment हुई। यही DPD आपकी credit report और CIBIL score में reflect होता है।

मैं यहाँ बिल्कुल clear बोलना चाहता हूँ: 99.99% banks और NBFCs, अगर आपका delay 30 दिन से कम होता है, तो उसे credit report में post नहीं करते। मैं यह नहीं कह रहा कि 100% cases में ऐसा नहीं होता, क्योंकि 3 दिन के बाद के लिए कोई fixed guideline नहीं है। लेकिन maximum cases में below 30 days DPD का CIBIL पर कोई impact नहीं पड़ता

अगर आपका payment delay 30 दिन या उससे ज़्यादा हो जाता है, तो यह 100% sure है कि वह credit report में reflect होगा। और उस case में आपका CIBIL score minimum 50 से 100 points तक drop हो सकता है।

क्योंकि CIBIL score calculation में सबसे ज़्यादा weightage on-time payment history का होता है। अगर एक भी EMI 30 दिन से ज़्यादा delay हो जाए, तो 50–100 points का drop देखने को मिल सकता है।

Summary Table (EMI Bounce + Charges + CIBIL Impact)

DelayChargesCIBIL Impact
<3 days₹100–₹250No
3–30 days₹250–₹500 + possible penal interestUsually No
30 days₹250–₹500 + penal interestYes, 50–100 points drop

Important points – short aur clear

  • ECS या auto debit bounce होने से directly CIBIL impact नहीं होता
  • Bounce के बाद payment कितने दिन late हुई – यही matter करता है
  • अगर delay 30 दिन से ज़्यादा हो गया, तो CIBIL ज़रूर affect होता है

I hope दोस्तों, अब आपको clearly समझ आ गया होगा कि EMI bounce होने पर CIBIL पर real impact क्या होता है और charges किस situation में लगते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version