Home Insurance Kya Health Insurance Premium हर साल बढ़ता है?

Kya Health Insurance Premium हर साल बढ़ता है?

0

आज के समय में Health Insurance हर व्यक्ति की financial planning का जरूरी हिस्सा बन चुका है। इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में health insurance एक मजबूत सुरक्षा देता है।

लेकिन पिछले कुछ सालों से एक सवाल बार-बार पूछा जा रहा है क्या Health Insurance Premium हर साल बढ़ता है? और अगर बढ़ता है, तो आखिर इसकी वजह क्या है?

इस Article में इसी सवाल का साफ और सीधा जवाब समझते हैं।

इस सवाल का सीधा जवाब है — हर साल जरूरी नहीं, लेकिन premium बढ़ सकता है

कुछ लोगों का premium सालों तक same रहता है, लेकिन कुछ मामलों में premium ज्यादा हो सकता है। यानि premium हमेशा नहीं बढ़ता, लेकिन कुछ कारणों से बढ़ सकता है

Health Insurance Premium

Insurance Company के अनुसार पिछले कुछ सालों में इलाज से जुड़े खर्च काफी ज्यादा हो गए हैं, जैसे:

  • Hospital का खर्च बढ़ा है
  • Medicines की कीमत बढ़ी है
  • Medical Test की फीस बढ़ी है

जब इलाज का खर्च ज्यादा होता है, तो insurance companies को claims में ज्यादा पैसा देना पड़ता है। इसी वजह से premium पर असर पड़ता है।

Insurance Company जो premium जमा करती हैं, उसी से claims का भुगतान करती हैं। कई बार ऐसा होता है कि: premium कम जमा होता है, लेकिन claims की रकम ज्यादा हो जाती है

जब claim amount premium से ज्यादा हो जाता है, तो companies को नुकसान से बचने के लिए premium बढ़ाना पड़ता है।

Age बढ़ने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। इसी वजह से जैसे-जैसे policy holder की उम्र बढ़ती है, health insurance premium भी ज्यादा हो सकता है।

Senior Citizen के मामले में health risk ज्यादा होता है और claims की संभावना भी बढ़ जाती है। इसी कारण senior citizen के लिए premium आमतौर पर ज्यादा होता है।

हालाँकि, बढ़ते premium को लेकर शिकायतें आने के बाद IRDAI ने January 2025 में निर्देश दिया कि 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के policy holders के लिए insurance companies साल में 10% से ज्यादा premium नहीं बढ़ा सकतीं

Premium पूरी तरह रोकना संभव नहीं है, लेकिन इसे Control किया जा सकता है

1. Policy Kam Umar Mein Lena: कम Age और good Health का Benifit सीधे premium पर मिलता है। जितनी जल्दी policy ली जाएगी, premium उतना कम रहेगा।

2. Family Floater Plan Ka Use: Family floater plan में पूरे परिवार का कवर एक ही policy में होता है, जिससे premium कुछ हद तक कम रहता है।
ध्यान रखें: senior citizens को family floater में न जोड़ें, senior citizens के लिए अलग individual plan लेना बेहतर रहता है।

3. Policy समय पर Renew करना: Policy को समय पर renew करना बहुत जरूरी है।, देर होने पर extra charge लग सकता है, policy बंद भी हो सकती है, दोबारा policy लेने पर premium ज्यादा हो सकता है

4. Network Hospital में इलाज: अगर आप Insurance Company के Network Hospital में इलाज करवाते हैं, तो कई मामलों में premium कम हो सकता है।

5. Long-Term Policy चुनना: 1 साल की जगह 2 या 3 साल की policy लेने पर insurance companies premium में अच्छा discount देती हैं।

6. Top-Up Plan: एक extra health insurance होता है। जब आपकी normal policy का पूरा पैसा खत्म हो जाता है और इलाज का खर्च उससे ज्यादा होता है, तब Top-Up Plan काम आता है। इससे कम premium में ज्यादा insurance cover मिल जाता है। अगर आपको बड़ा cover चाहिए, तो पूरी रकम की एक ही policy लेना जरूरी नहीं है। आप ऐसा कर सकते हैं: कम रकम की Base Policy लें, उसके ऊपर Top-Up Plan जोड़ लें, इससे premium कम रहता है और cover भी बड़ा मिल जाता है।

Health insurance premium हर साल बढ़े, यह जरूरी नहीं है। लेकिन medical expenses, age और claims जैसे कारणों से premium बढ़ सकता है।

अगर सही समय पर policy ली जाए, सही plan चुना जाए और policy को समय पर renew किया जाए, तो health insurance premium को लंबे समय तक Control में रखा जा सकता है

FAQs – Frequently Asked Questions

Q1. Kya Health Insurance Premium हर साल बढ़ता है?

नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है कि Health Insurance Premium हर साल बढ़े। कुछ लोगों का premium कई साल तक same रहता है, जबकि कुछ मामलों में premium ज्यादा हो सकता है।

Q2. Kya Senior Citizen ka Health Insurance Premium ज्यादा होता है?

हाँ, ज़्यादातर मामलों में Senior Citizen का premium ज्यादा होता है। इसका कारण health risk ज्यादा होना और claims आने का चांस ज्यादा रहना है।

Q3. Policy late Renew karne par kya होता है?

Policy देर से renew करने पर: extra charge लग सकता है, policy बंद हो सकती है, दोबारा policy लेने पर premium ज्यादा हो सकता है

Q4. Kya Network Hospital choose karne se Premium kam होता है?

हाँ, कई मामलों में Network Hospital चुनने से premium कम हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version