Home Loans & EMI Personal Loan लेने से पहले ये 5 बातें ज़रूर पता होनी चाहिए

Personal Loan लेने से पहले ये 5 बातें ज़रूर पता होनी चाहिए

0

नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी personal loan लेने जा रहे हैं, तो यह article आपके लिए बहुत ज़्यादा important है। इस article में मैं आपको बताऊँगा कि loan लेते समय कौन-सी ऐसी बातें हैं, जो आपको bank या finance company से ज़रूर पूछनी चाहिए।

इस article में मैं आपके साथ कम से कम 5 ऐसे important points discuss करूँगा, जो loan लेते समय बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी होते हैं। ये बातें आपको अपने friends और relatives से भी ज़रूर पूछनी चाहिए।

यह article इसलिए भी important है क्योंकि मैंने खुद एक finance company में काम किया है, और मुझे पता है कि banks और finance companies कैसे customers की incomplete knowledge का फायदा उठाकर उन्हें फँसा लेती हैं, और बाद में अपनी मनचाही amount वसूल करती हैं। अगर आप इन 5 points के बारे में पहले से जानते हैं, तो आप एक बहुत बड़े नुकसान से बच सकते हैं।

सबसे पहले आपको अपने bank या finance company से यह पूछना चाहिए कि interest calculate कैसे किया जाता है
Interest calculate करने के दो तरीके होते हैं:

  1. Reducing Balance Method
  2. Flat Rate Method

अगर bank या company आपको बताए कि वह flat rate method use करती है, तो जितनी जल्दी हो सके वहाँ से loan लेने से बचिए। Flat rate पर loan लेना बिल्कुल भी सही नहीं होता।

Accountant Hands Counting on Calculator

Example: अगर आप ₹5 लाख का loan 12% interest पर 5 साल के लिए लेते हैं:

  • Reducing balance method में आपकी EMI लगभग ₹11,120 होगी
  • Flat rate method में आपकी EMI लगभग ₹13,333 होगी

Reducing balance method में total interest लगभग ₹1.67 लाख होता है, जबकि flat rate method में आपको लगभग ₹3 लाख तक interest देना पड़ सकता है।इसीलिए कभी भी flat rate पर loan न लें।

Bank से यह ज़रूर पूछिए कि loan पर foreclosure या prepayment charges लगते हैं या नहीं।

Prepayment का मतलब होता है कि अगर आप loan tenure पूरा होने से पहले ही loan चुका देते हैं, तो bank आपसे extra charges ले सकता है।
कई banks 2% से 4% तक foreclosure charges लेते हैं।

इसीलिए अलग-अलग banks और finance companies के charges compare करें, और वही loan लें जहाँ charges कम हों या बिल्कुल न हों।

बहुत से लोग नहीं जानते कि personal loan में भी lock-in period होता है। Lock-in period का मतलब होता है कि एक certain time तक आप loan को prepay या close नहीं कर सकते, चाहे आपके पास पैसे क्यों न हों।

आमतौर पर personal loan का lock-in period 6 से 12 months का होता है। इसलिए bank से यह ज़रूर पूछें कि lock-in period कितना है।

Bank से यह पूछना भी बहुत ज़रूरी है कि penal interest कितना लगता है

अगर किसी वजह से आप EMI time पर pay नहीं कर पाते हैं, तो bank late payment पर penalty लगाता है, जिसे penal interest कहते हैं। यह penal interest 0.5% से लेकर 4% per month तक हो सकता है।

इसलिए हमेशा ऐसी company चुनें, जहाँ penal interest कम हो, क्योंकि financial problem कभी भी आ सकती है।

हर bank और finance company loan पर processing fees लेती है। यह fees या तो fixed amount होती है (जैसे ₹5,000), या फिर loan amount का percentage होती है (जैसे 2%–2.5%)।

Example: अगर आप ₹10 लाख का loan लेते हैं और processing fee 2.5% है, तो आपको ₹25,000 extra देने होंगे। कई बार यह amount loan से deduct कर लिया जाता है, लेकिन interest पूरे loan amount पर ही लगता है।

इसलिए कोशिश करें कि processing charges minimum हों।

बहुत से लोग सोचते हैं कि interest rate fixed होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। आप interest rate पर bargaining कर सकते हैं।

सिर्फ 1% interest rate का difference भी आपको हज़ारों रुपये extra interest देने पर मजबूर कर सकता है, खासकर जब loan amount ज़्यादा हो और tenure लंबा हो। इसलिए हमेशा bank से negotiate करें और lowest possible interest rate लेने की कोशिश करें।

तो दोस्तों, ये थीं वो 5 (plus 1 bonus) important बातें, जो आपको personal loan लेने से पहले अपने bank या finance company से ज़रूर पूछनी चाहिए।

अगर आपको यह article पसंद आया हो, तो comment और share ज़रूर करें।

Thank you!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version